इटावा: प्यार की खातिर मोबाइल टावर पर चढ़े युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सुखद अंजाम तक पहुंचा, प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी
Etawah, Etawah | Apr 13, 2026 बसरेहर इलाके में रविवार दोपहर प्यार की खातिर मोबाइल टावर पर चढ़ने का हाई-वोल्टेज ड्रामा युवक के लिए आखिरकार एक सुखद अंजाम तक पहुंच गया। रविवार को अपनी प्रेमिका से विवाह की जिद में टावर पर चढ़ने वाले युवक और उसकी प्रेमिका ने सोमवार दोपहर 12 बजे कसवा के मंदिर में सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।