धौलपुर: पेयजल समस्या से जूझ रही 5 हजार की आबादी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर धौलपुर शहर के नजदीकी गांव पुरानी छावनी के लोगों ने बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तरूण शर्मा ने बताया कि बीते 6 महीने से गांव भीषण पेयजल समस्या से जुझ रहा है। समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन वहां के अधिकारी पेयजल आपू