धौलपुर: पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा का हुआ निधन, धौलपुर से लगातार 5 बार रहे विधायक
ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता और पूर्व राज्य मंत्री बनवारी लाल शर्मा का बुधवार को पैतृक निवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा का जन्म 1 दिसंबर 1940 को हुआ था, वे 84 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 9 बजे मुक्तिधाम पर होगा। सीएम भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के कई नेताओं ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है