मुसाफिरखाना: बाजार शुकुल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित 1 अभियुक्त को अंडरपास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास से किया गिरफ्तार
अमेठी जनपद के थाना बाजार शुकुल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त तैय्यब खान पुत्र जर्रार खान निवासी ग्राम पूरे मिया मजरे कस्बा इन्हौना थाना इन्हौना जनपद अमेठी को गनेशी अन्डरपास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के संबंध में थाना बाजार शुकुल पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाई की जा रही है।