मुसाफिरखाना: डीएम ने आंगनवाड़ी पोषाहार उत्पादन इकाई जगदीशपुर व मुसाफिरखाना का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश
अमेठी डीएम निशा अनंत द्वारा जगदीशपुर में आस्था प्रेरणा लघु उद्योग तथा मुसाफिरखाना में हौसला माइक्रो इंटरप्राइजेज आंगनबाड़ी पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने तथा उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए साथ ही।हौसला माइक्रो इण्टरप्राइजेज पर पुष्टाहार वितरण न होने से स्टॉक होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।