करनाल: पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डीसी ने नीलोखेड़ी क्षेत्र के गांवों में फ्लैग मार्च निकाला
Karnal, Karnal | Oct 1, 2024 फसल की कटाई के बाद पराली में आग लगाने की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन करनाल ने सख्त रूक अख्तियार कर रखा है। डीसी उत्तम सिंह ने स्वयं इसकी कमान संभाल रखी है। सोमवार को उन्होंने नीलोखेड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और फ्लैग मार्च निकाला।