हटा: कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध मे हटा में कांग्रेस का प्रदर्शन,शान्तिपूर्ण धरना किया
Hatta, Damoh | Jun 10, 2026 मप्र से राज्यसभा सदस्य के लिए कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होंने को लेकर देशभर में कांग्रेस में आक्रोश का माहौल है, जगह जगह कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं, इसी क्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी हटा द्वारा आज हटा बस स्टैंड पर शान्तिपूर्ण ढंग से एक दिवसीय धरना उपवास कर भाजपा सरकार की तानाशाह नीतियों का विरोध जताया गया