चकिया: सपही जंगल में कर्मनाशा नदी में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, घंटों बाद मिला शव
चकिया के सपही जंगल स्थित कर्मनाशा नदी में मछली पकड़ने गए 36 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत उर्फ गुड्डू निवासी केराडीह के रूप में हुई है। शनिवार सुबह 09 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटों बाद शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।