एटा: 16 वर्षीय किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत, बागवाला के गांव कीलरमऊ के समीप मैक्स पिकअप ने मारी टक्कर
एटा जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मंगलवार शाम गांव कीलरमऊ के समीप एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान सनोज (16) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कीलरमऊ, थाना बागवाला के रूप में हुई है।