बलिया: पुलिस ने जनेश्वर मिश्रा सेतु से चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Apr 17, 2026 कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी करने वाले एक आरोपी को जनेश्वर मिश्र सेतु से शुक्रवार की दोपहर एक बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन यादव उर्फ लड्डू पुत्र छितेश्वर यादव निवासी ग्राम नियाजीपुर थाना तिलक राय का हाता जिला बक्सर बिहार है। आरोपी के पास से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ बीते दिनों शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।