बैराड़: बमनपुरा में रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गालौज व मारपीट, मामला दर्ज
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम बमनपुरा की है। जहा रास्ते के विवाद को लेकर युवक के साथ 2 लोगो ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। बही बचाव करने पहुँचे फरियादी के भाई की बाइक में डंडा मारा जिससे बाइक का मास्क टूट गया । मामले की शिकायत फरियादी ने थाना पहुँचकर की है। जहा पुलिस ने फरियादी बिक्रम कि शिकायत पर से गुरुवार शाम 5 बजे मामला दर्ज कर लिया है।