तारानगर: तारानगर के गांव गोड़ास में पेयजल संकट गहराया, महिलाओं और बच्चों को 3 किमी दूर से लाना पड़ रहा पानी, पानी टैंकरों की मांग
तारानगर के गांव गोडास में भीषण गर्मी के बीच में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। जहां पानी की भारी किल्लत से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग तारानगर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।