भोरे: मोतीपुर एराजी गांव में बिजली चोरी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जुर्माना भी लगाया गया
भोरे थाना क्षेत्र के मोतीपुर एरजी गांव में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ की गई औचक छापेमारी में तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। कनीय विद्युत अभियंता सुदीप कुमार के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने गांव में सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें तीन लोगों को अवैध रूप से बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया।