धनवार: एक साल पहले हुई थी शादी, आज संदिग्ध हालात में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
धनवार थाना इलाके में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया. बता दें कि घटना धनवार थाना इलाके के गुवाखदर गांव का है जहां विवाहिता की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया.