आगरा: 2026 में आगरा को फिर मिलेगी रेल कोच रेस्टोरेंट की सौगात, जल्द शुरू होगा काम: PRO ने कार्यालय पर दी जानकारी
वर्ष 2026 में आगरा शहरवासियों को एक बार फिर रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा मिलने जा रही है। आगरा रेल मंडल ने इसके लिए नया टेंडर जारी कर कंपनी को अवॉर्ड कर दिया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार जल्द ही कार्य शुरू होगा। पहले फरवरी 2024 में शुरू हुआ यूपी का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट छह माह में बंद हो गया था, जिसे अब नए सिरे से शुरू करने की तैयारी सफल हुई है।