कोल: छेरत में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस
Koil, Aligarh | Apr 6, 2026 थाना जवां क्षेत्र के छेरत में तेज रफ्तार के कैंटर ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ है। 20 वर्षीय अरसान खराद की दुकान पर मेहनत मजदूरी किया करता था। वह अपने साथी मजदूर इमरान के साथ खराद का काम करने के लिए जा रहा था।