सूरसागर पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के कीमती जेवरात बरामद किए हैं। थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी व गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई की।