मुरैना नगर: मुरैना: पशु अस्पताल गेट बना अवैध शराब का अड्डा, पुलिस ने ₹30 हजार की शराब ज़ब्त की
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पशु चिकित्सालय गेट के पास अवैध शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमचंद माहौर निवासी गोपालपुरा को पकड़कर उसके कब्जे से 43 क्वार्टर देशी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लोगों ने सराहना की।