पिपरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फुलैदी निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की जहर का सेवन करने के बाद शुक्रवार को शाम 7:30 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार फुलैदी निवासी जसरथ अहिरवार उम्र 50 वर्ष ने 8 अक्टुबर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसके बाद उपचार के दौरान मौत होने से पिपरई पुलिस ने शनिवार को मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है ।