सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद द्वारा शहर के कई जगहों पर लगाए अस्थाई दुकान विरोध के बाद रातो-रात हुई गायब
सिमडेगा नगर परिषद द्वारा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अस्थाई दुकान रातों रात मंगलवार की रात लगा दिया। इधर बुधवार को जब विरोध होने लगे तब गुरुवार की सुबह अचानक से सभी दुकान उक्त स्थान से गायब हो गए। इधर इस मामले में 1:00 बजे दोपहर में नगर परिषद अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा कि बोर्ड में बैठक के बाद सभी चीजों पर निर्णय ली जाएगी।