करकेली: ग्राम कौड़िया में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में शराब जब्त, मामला दर्ज
Karkeli, Umaria | May 13, 2026 ग्राम कौड़िया में अवैध रूप से शराब बिक्री पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की दुकान से करीब 17 लीटर से भी अधिक देशी एवं विदेशी अवैध शराब की जब्ती की है और आरोपी अंगद सिंह पिता राम सिंह निवासी ग्राम कौड़िया के विरुद्ध धारा 34(2)म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।