अरनोद: बड़वास कला में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय समापन हुआ
भव्य श्री हनुमान मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बडवास कला के तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। प्रतापगढ़-रतलाम रोड स्थित पिपरोड़ी फंटा के निकट हनुमानजी मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा के पहले दिन कलश यात्रा एवं पोथी पूज