मांझी: सरयू नदी किनारे छापेमारी में 196 लीटर अवैध शराब बरामद , तस्कर फरार
Manjhi, Saran | Jul 12, 2026 मांझी थाना पुलिस को रविवार को विशेष शराब विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने थाना क्षेत्र के मझन पूरा गांव स्थित सरयू नदी किनारे छापेमारी कर 196 लीटर अवैध शराब बरामद की। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर शराब की खेप छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई ।