कोंडागांव: प्रधानमंत्री मत्स्यसंपदा योजना से जयराम देवांगन की किस्मत बदली, मछली पालन से आय में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी
विकासखंड कोंडागांव के ग्राम जरेबेंदरी निवासी कृषक जयराम देवांगन ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर मछली पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।वर्ष 2022-23 में उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अपनी 1.40 हेक्टेयर भूमि में तालाब निर्माण का निर्णय लिया। इसके लिए लगभग 15.40 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण कराया गया।