रामनगर: मरकामऊ चौकाघाट सड़क मार्ग पर नरैना नाला पर निर्मित लघु सेतु का लोकार्पण, कटका नाला पुल का शिलान्यास किया गया
तहसील रामनगर अंतर्गत मरकामऊ चौकाघाट सड़क मार्ग पर मढ़ना गांव के पास नरैना नाला पर निर्मित आरसीसी लघु सेतु का बुधवार को लोकार्पण किया गया। इसी के साथ कटका नाला पुल का शिलान्यास कार्यक्रम भी संपन्न हुआ है। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अंगद सिंह व पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।