बेल्थरा रोड: अवाया उपकेंद्र में CT ब्लास्ट, 25 घंटे से बिजली गुल, गर्मी में परेशान लोग
अवाया विद्युत उपकेंद्र पर मुख्य उपकरण की सीटी (CT) ब्लास्ट होने से नगर व ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार रात 8 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जबकि नगर क्षेत्र में करीब 25 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में लंबे समय तक बिजली की कटौती से लोगों को पेयजल, व्यापार और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत वि