दमोह 26 जनवरी को दमोह जिला न्यायालय और जिला जेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी की सूझबूझ से हाईकोर्ट की निगरानी में गोपनीय जांच कराई गई। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि धमकी पश्चिम बंगाल से भेजी गई थी। समय रहते बड़ी अनहोनी टल गई।