मुरैना नगर: भोलाराम का पुरा गांव में स्टैंड पंखा लगाते समय किशोर को लगा करंट,मुरैना अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के भोलाराम का पुरा गांव में आज सोमवार दोपहर 16 वर्षीय रामचंद्र केवट घर में स्टैंड पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे गंभीर हालत में मुरैना जिला अस्पताल लाए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाया।पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।