केकड़ी: केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार, ढाबे पर चाय पीते समय चाकू से किया था हमला
Kekri, Ajmer | Apr 7, 2026 केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मंगलवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी है।गत 22 मार्च को जूनिया निवासी हंसराज तंवर ढाबे पर चाय पीने गया था।आरोपी मनीष जूनिया ने पुरानी रंजिश या किसी बात को लेकर अचानक चाकू से हंसराज की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया था।