पुनपुन: बिहटा सरमेरा SH 78 पर मदारपुर गांव के पास बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर में दर्दनाक मौत
Punpun, Patna | May 9, 2025 बिहटा सरमेरा sh 78 पर पुनपुन के मदारपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम 8:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारी युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । जिसके बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गया ।बाद में मृतक युवक की पहचान नंदपुरा गांव निवासी मुकेश दास के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गई है।