पुनपुन: पुनपुन के डूंगरी के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल
Punpun, Patna | May 8, 2025 पटना गया एन एच 22 स्थित पुनपुन के डूंगरी के पास गुरुवार की शाम 8 बजे एक कार क चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल मसौढ़ी भेजा गया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि जख्मी युवक पुनपुन निवासी रुदल पासवान को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।