बेगूसराय: जिले के 03 लाख का इनामी अपराधी नगीना महतो हरियाणा से गिरफ्तार, सदर अस्पताल में पुलिस ने कराया मेडिकल
जिले के 03 लाख रुपये का इनामी अपराधी नगीना महतो उर्फ नागो महतो को एसटीएफ एवं बेगूसराय पुलिस ने हरियाणा राज्य के मधुबन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. इसके बाद अपराधी को बेगूसराय लाया गया. जहां सदर अस्पताल बेगूसराय में उसका मेडिकल कराया गया. नगीना महतो सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह का रहने वाला है. इसके ऊपर हत्या, लूट एवं रंगदारी समेत कई कांड दर्ज है.