आगरा: मुठभेड़ के दौरान 25000 के इनामी को शाहजहांपुर के पास से किया गिरफ्तार,डीसीपी सिटी ने जिला मुख्यालय पर दी जानकारी
Agra, Agra | Jan 27, 2024 आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस एवं एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की है जिसमें एक लूट व हत्या के मामले में वांछित 25000 हजार के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान शाहजहांपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल,1 अवैध तमंचा एवं कुछ कारतूस बरामद किए हैं। पूरे मामले को लेकर डीसीपी सिटी सूरज राय ने जिला मुख्यालय पर जानकारी दी है।