आगरा: हार जीत की बाजी लगाकर सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले दो अभियुक्त प्रकाश टेंट के पास से गिरफ्तार
Agra, Agra | Jan 26, 2024 पुलिस कमिश्नरेट आगरा सट्टा व जुआ के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में थाना मंटोला पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें हार जीत की बाजी लगाकर सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को प्रकाश टेंट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन और 79140 नगद बरामद किए हैं।