आगरा: कोतवाली सिकंदरा पुलिस ने कूरियर कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ़्तार
Agra, Agra | Jan 26, 2024 आगरा की कोतवाली सिकंदरा पुलिस ने बीते 18 जनवरी देर शाम को पनवारी गांव अंतर्गत जेसीबी चौराहे पर कूरियर कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया हैं। तीनो लुटेरों का नाम कमल,राहुल और धर्मेन्द्र हैं। इनके पास से एक मोटरसाइकिल,मोबाइल,तमंचा,2 जिंदा कारतूस और 300 रुपए नगदी पुलिस ने बरामद की हैं।