पिड़ारी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन। मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिड़ारी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का उद्घाटन किया गया।फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ मैनाटाड़ एसबीआई शाखा प्रबंधक सितांशु शेखर ने किया।