बेंगाबाद: अरतोका में डीसी का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर पोकलेन जब्त करने व एफआईआर दर्ज करने के निर्देश।
जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को 2 बाजे उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के अरतोका क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन की पुष्टि होने पर एक पोकलेन मशीन जब्त करने तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।