करतला: उरगा ओवरब्रिज के नीचे दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Kartala, Korba | May 25, 2026 कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर जिस खतरे की चेतावनी कल दी गई थी… आज वही आशंका दर्दनाक हादसे में बदल गई। उरगा भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को ऐसी टक्कर मारी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की खबर मिलते ही