कटिहार: दुर्गापुर ललियाही में घर की दीवार में बने तहखाने से 13.550 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
दुर्गापुर ललियाही से घर के दीवार के अंदर तहखाना बनाकर छुपाकर रखे गए 13.550 लीटर अवैध विदेशी शराब को बरामद किया हैं। उत्पाद विभाग ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला दिन के दो बजे का हैं। उत्पाद विभाग ने आगे की कार्रवाई करते गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया हैं और मामले की जाँच शुरू कर दी है।