बक्सर: बक्सर एसपी कार्यालय में पहुंचे एससी-एसटी के एडीजी अमित जैन, अपराध नियंत्रण पर दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Mar 30, 2025 एससी एसटी के एडीजी अमित जैन बक्सर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिले में क्राइम कंट्रोल, लंबित मामलों के निपटारे पर त्वरित कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए पुलिस को और प्रभावी तरीके से काम करना होगा।