शहर के डाकबंगला उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 केवी भेड़ फार्म फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते 24 मई को संबंधित क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 11 केवी भेड़ फार्म फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी।