शुक्रवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने शिवाजी नगर क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक डॉ. शर्मा ने नागरिकों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।