सोलन: ज़िला सलाहकार समिति की 180वीं त्रैमासिक बैठक का आयोजन, डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने की अध्यक्षता
Solan, Solan | Sep 29, 2025 DC सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला में कार्यरत सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि सभी बैंक ऋण आवंटन के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें ताकि युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभ मिल सके। मनमोहन शर्मा आज यूको बैंक द्वारा आयोजित ज़िला सलाहकार समिति की 180वीं त्रैमासिक एवं ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।