सोलन: पूर्व CM जयराम ठाकुर ने सोलन में सुक्खू सरकार पर किया तीखा वार, कहा- आपदा के बीच टैक्स वृद्धि जनता पर है दोहरी मार
Solan, Solan | Sep 29, 2025 हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सोलन में आयोजित एक जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्र सरकार की टैक्स नीति को लेकर जहाँ खुल कर प्रशंसा की वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी कम कर रही है वहीँ प्रदेश सरकार कई तरह के टैक्स लगा कर जनता को महंगाई से त्रस्त कर रही है।