सोलन: नवरात्रि के 7वें दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शूलिनी मंदिर में नवाया शीश
Solan, Solan | Sep 29, 2025 नवरात्रि के सातवें दिन सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्तों की लाइन दर्शन करने के लिए लगी हुई है। वहीं आज सोलन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सोलन शहर के मंदिर में पहुंचकर माता शूलिनी की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।