बागपत: पुराना कस्बा में प्लांट पर अवैध कब्जा के विरोध में एक युवक का फोड़ा सिर, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की
गुरुवार की सुबह साढे नौ बजे पुराना कस्बा बागपत निवासी पीड़ित इरफान के मुताबिक निवाड़ा गांव के निकट एक प्लांट है। कुछ दबंग लोग जबरदस्ती प्लॉट पर कब्जा करना चाहते है। इसका विरोध करने पर बुधवार की दोपहर आरोपित दबंग लोगों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।