मैनपुरी: मैनपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ₹682 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर शहर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचे जहां उन्होंने मैनपुरी एवं करहल विधान सभा क्षेत्रों में ₹682 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा है।