प्रखंड के नवगाई स्थित माता पीड़ाहारी खेल मैदान में आयोजित शिवनंदन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शाहकुंड ने नया गांव को हराकर खिताब जीत लिया। नया गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए। जवाब में शाहकुंड ने सचिन और अभिमन्यु के अर्धशतकों की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिमन्यु ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और सचिन ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने