नवाबगंज: बाराबंकी में हजरत वजहन शाह का सालाना उर्स, बेगमगंज सुन्नी कर्बला के पास कुल शरीफ का आयोजन
बाराबंकी जनपद के मोहल्ला बेगमगंज स्थित सुन्नी कर्बला के पास आस्तान ए आलिया चिश्तिया कादरिया हजरत मखदूम वजहन शाह शाहब विलायत का सालाना उर्स रविवार देर रात करीब 11 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल शरीफ का आयोजन हुआ। कुल शरीफ का आयोजन नमाजे ईशा के बाद किया गया। इसका नेतृत्व शीरजादा बांसा शरीफ के सजद्दा नशीन सैय्यद हबीब अहमद ने किया।