जमुई: कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया रक्तदान
Jamui, Jamui | Jun 11, 2025 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन राजद कार्यकर्ताओ द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम राजद कार्यालय में केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की गई। उंसके बाद बुधवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्ल्ड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।